होमझारखंडरोहित शर्मा का बर्थडे आज। देखिए हिटमैन की पत्नी रितिका संग खूबसूरत...

रोहित शर्मा का बर्थडे आज। देखिए हिटमैन की पत्नी रितिका संग खूबसूरत तस्वीरें।

भारतीय क्रिकेट के हिट मैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का आज बर्थडे है। उनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ था। रोहित शर्मा के नाम वनडे का सबसे बड़ा स्कोर 264 है। उन्होंने दो बार वनडे में दोहरा शतक भी लगाया है। रोहित अपने छक्कों के लिए भी जाने जाते हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर रितिका सजदेह से शादी की है। हिटमैन को रितिका से उस वक्त प्यार हुआ जब वह उनकी स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं। इस दरम्यान दोनों के बीच मुलाकाते हुईं।

रितिका युवराज सिंह की मुंहबोली बहन हैं। युवी ने ही दोनों की मुलाकात करवाई थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद रोहित शर्मा ने रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में ले जाकर प्रपोज किया था।

इस स्टार कपल ने 13 दिसंबर 2015 को शादी कर ली।
दोनों की शादी मुंबई के ताज होटल में हुई थी। रोहित-रितिका की शादी में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड जगत तक के कई बड़े नाम शामिल हुए थे। 30 दिसंबर 2018 को उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ।

रितिका सजदेह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टैलेंट मैंनेजर के रूप में की थी। जॉब के माध्यम से उनकी मुलाकात रोहित शर्मा से हुई और लव स्टोरी शुरू हो गई। रितिका ने विराट कोहली के साथ भी तीन साल तक काम किया।

Most Popular