Sarkari Naukari: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम के लिए अधिकारी ग्रेड-ए यानी असिस्टेंट मैनेजर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. बता दें, इस पद के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार SEBI के Official Website (sebi.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वहीं इन पदों के लिए आज यानी 14 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इतने पदों के लिए होगी भर्ती
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.sebi.gov.in पर क्लिक करके भी इन पदों (SEBI Grade A Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक SEBI Grade A Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (SEBI Grade A Recruitment 2022) को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (SEBI Grade A Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 24 पदों को भरा जाएगा.
SEBI Grade A Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरुआत तिथि-14 जुलाई 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 31 जुलाई 2022
SEBI Grade A Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) – 24
यूआर- 11
ओबीसी – 5
एससी – 4
एसटी – 3
ईडब्ल्यूएस – 1
SEBI Grade A Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन / सूचना प्रौद्योगिकी में पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता (न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि) के साथ किसी भी विषय में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री या किसी भी विषय में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
SEBI Grade A Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
SEBI Grade A Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस – रु. 1000 / –
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी – रु. 100/-
SEBI Grade A Recruitment 2022 के लिए वेतन
ग्रेड ए में अधिकारियों का वेतनमान 44500-2500(4)-54500-2850(7)-74450-EB-2850(4)-85850- 3300(1)-89150 (17 वर्ष) है.
SEBI Grade A Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
चयन के आधार पर किया जाएगा:
चरण I – ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा जिसमें प्रत्येक 100 अंकों के दो पेपर शामिल हैं.
चरण II – 100-100 अंकों के दो पेपरों की ऑनलाइन परीक्षा
चरण III – साक्षात्कार