होमझारखंडJharkhand Live News - जमशेदपुर में हादसा, ट्रेलर और ऑटो में टक्कर...

Jharkhand Live News – जमशेदपुर में हादसा, ट्रेलर और ऑटो में टक्कर से तीन लोगों की मौत 

झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में रविवार को भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या-32 पर चांडिल स्टेशन के निकट ट्रेलर और ऑटो के बीच टक्कर में ऑटो सवार सुधीर टुडू, सुकुरमनी मार्डी और ऑटो चालक नील कुमार हेंब्रम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकट के अस्पताल भेजने के साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि ऑटो पर सवार लोग सुधीर टुडू के इलाज के लिए हुरपालडीह गांव जा रहे थे तभी चांडिल स्टेशन के निकट यह हादसा हो गया।  सभी मृतक और घायल जरियाडीह और नूतनडीह गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।

Most Popular