Dhoni Entertainment: भारत के फेवरेट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बहुत ही जल्द फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले हैं और उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी बनाया है. आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी फिल्म बनाने की तैयारी में जुटे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग बहुत ही जल्द शुरू होगी और यह शूटिंग झारखंड में ही होगी.
इसी साल अगस्त में महेंद्र सिंह धौनी और अभिनेता थालापति विजय की पहली मुलाकात हुई थी, जिसमें दोनों के बीच फिल्म बनाने को लेकर चर्चा हुई थी। अब खबर आ रही कि बात आगे बढ़ चुकी है। महेंद्र सिंह धौनी का प्रोडक्शन हाउस तैयार हो चुका है। वह फिल्म की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं।
महेंद्र सिंह धौनी पर भी बन चुकी है हिंदी फिल्म
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के रहने वाले हैं और उनके ऊपर एक सुपरहिट फिल्म बनी चुकी है. इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था जो कि अब इस दुनिया में नहीं रहे. महेंद्र सिंह धोनी भले क्रिकेट की दुनिया से दूर हो गए हैं लेकिन आज भी देश दुनिया में उनके काफी ज्यादा फैंसी और महेंद्र सिंह धोनी और कई तरह के बिजनेस से जुड़े हुए हैं. बता दें कि धोनी का झारखंड के रांची में अपना फॉर्म हाउस है जिसे देखने की इच्छा हर किसी के दिल में होती है और इसकी और फॉर्म की खूबसूरती काफी ज्यादा है.
पत्नी साक्षी होंगी प्रोडक्शन हाउस की एमडी
महेंद्र सिंह धौनी के प्रोडक्शन हाउस का नाम होगा- धौनी एंटरटेनमेंट। उनकी पत्नी साक्षी धौनी इस प्रोडक्शन हाउस की मैनेजिंग डायरेक्टर होंगी। बताया जाता है कि तमिल भाषा में बनने वाली इस प्रोक्शन हाउस की पहली फिल्म बेहद पारिवारिक होगी। इसे हर कोई एक साथ बैठ कर सिनेमा घरों में देख सकता है। ठीक उसी तरह जैसे राजश्री प्रोडक्शन की हिंदी फिल्में हुआ करती हैं। यह फिल्म कब से बननी शुरू होगी, अभी इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। यह संभावना जताई जा रही कि इस फिल्म की शूटिंग झारखंड में भी हो सकती है।