होमबिहारCommonwealth games 2022:मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल, प्रधानमंत्री...

Commonwealth games 2022:मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल, प्रधानमंत्री मोदी का आया रिएक्शन…

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के दौरान रजत पदक अपने नाम करने वाली भारत की मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। मीरा बाई चानू ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 201 किलो का वजन उठा कर भारत को 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में पहला गोल्ड दिया है। उनकी इस जीत पर पूरे देश में खुशी का माहौल है और हर कोई उनकी इस जीत को सेलिब्रेट करते हुए उन्हें बधाई दे रहा है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड कायम करते हुए कुल 201 किलो का वजन उठाने के साथ ही गोल्ड मेडल अपने नाम करने पर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मीरा बाई चानू को बधाई दी है। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा बाई चानू की इस जीत को भारतीयों को प्रेरित करने वाली बताया, वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी जीत को भारत का गर्व बताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दिया बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, “असाधारण मीराबाई चानू ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रमंडल खेलों का एक नया रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर नए एथलीट को।”

Most Popular