Day 5 Box office Collection of Cirkus Starring Ranveer Singh: रोहित शेट्टी की फिल्मों का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है और दर्शकों को सर्कस का भी इंतजार था। लेकिन फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। फिल्म अभी तक 30 करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छू पाई है। ऐसे में क्या है फिल्म का कलेक्शन आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।
कितना हुआ सर्कस का कलेक्शन
बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस, 23 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने सिरे से नकार दिया है। फिल्म ने पहले दिन 6.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.40 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 8.20 करोड़ रुपये, चौथे दिन 2.41 करोड़ रुपये और अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक पांचवे दिन 2-3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 25 करोड़ रुपये हो गया है।
रणवीर के लिए अच्छा नहीं 2022
याद दिला दें कि रणवीर सिंह के लिए सर्कस काफी अहम फिल्म थी। याद दिला दें कि इससे पहले जयेशभाई जोरदार और 83 भी बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई थी। ऐसे में रणवीर को अपने स्टारडम बचाने के लिए एक बड़ी हिट देना जरूरी है और इस फिल्म से उन्हें उम्मीद थी। वैसे बता दें कि सर्कस के सोशल मीडिया रिव्यूज काफी बुरे हैं। हालांकि फिल्म में संजय मिश्रा, वृजेश हिरजी, जॉनी लीवरऔर सिद्धार्थ जाधव ने बढ़िया काम किया है।
देखें या नहीं सर्कस?
सर्कस, रोहित शेट्टी टाइप्स टिपिकल मसाला फिल्म नहीं है, हालांकि ये प्योर फैमिली फिल्म है। रोहित ने फिल्म में वो सबकुछ किया है, जो किसी भी फिल्म को एंटरटेनिंग बनाता है, लेकिन फिल्म की कमजोर स्क्रिप्ट ही इसकी सबसे बड़ी खामी साबित होती है। कुल मिलाकर इस फिल्म को थिएटर की बजाय, कुछ दिनों का इंतजार कर परिवार के साथ ओटीटी पर देखना ज्यादा बेहतर ऑप्शन होगा।