होमबिहारBihar Live News - बिहार: दूल्हे के भाई के साथ मारपीट, गहने...

Bihar Live News – बिहार: दूल्हे के भाई के साथ मारपीट, गहने लेकर हुए फरार, नहीं हुई शादी, बिना दुल्हन लिए लौटी बारात

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में गुरुवार की रात एक शादी समारोह में मारपीट हो गई। इसमें दूल्हे के भाई की पिटाई कर दी गई। आभूषण  छीन लिया गया। इससे आक्रोशित लड़का पक्ष बारात लेकर वापस लौट गया। शादी नहीं हो सकी। मामले में शुक्रवार को लड़की के भाई ने अपने गांव के पांच नामजद समेत दस लोगों पर एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। 

जानकारी हो कि गुरुवार रात करजा थाने के गवसरा बंगरी गांव से एक बारात पारू के मटिहानी गांव में आयी थी। लड़की के भाई ने बताया कि बारात ससमय आ गयी। बाराती को वे लोग खाना खिला रहे थे। उसी समय गांव के आठ दस युवक अचानक आकर बाराती के साथ मारपीट करने लगे। 

यह देख दूल्हे के भाई सुबोध कुमार बीच बचाव करने पहुंचे तो सभी युवक दूल्हे के भाई की पिटाई कर उसके गले से आभूषण छीन लिया। दुल्हन के लिए लाए आभूषण भी छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद बिना शादी के ही बारात लौट गई। थानेदार राजेन्द्र साह ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है। 

Most Popular