होमबिहारBihar Live News - बिहार के इस शहर को मिली 30वीं रैंक,...

Bihar Live News – बिहार के इस शहर को मिली 30वीं रैंक, जानें दूसरे जिलों का हाल  

केन्द्र सरकार ने नगर निगम के परफॉरमेंस का इंडेक्स जारी किया है। इसमें जीवन सुगमता सूचकांक (ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स) भी शामिल है। यह देश में रहने के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ शहरों की सूची है। मुन्सीपल परफॉरमेंस इंडेक्स में 10 लाख से कम आबादी वाले 60 शहरों में भागलपुर का स्थान 36वां है। जबकि जीवन सुगमता सूचकांक में भागलपुर को 62 शहरों में 30वां स्थान मिला है। मार्च में जारी रैकिंग में भी भागलपुर का यही स्थान था।

भागलपुर को यह रैकिंग 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में मिली है। कुल 111 शहरों का सर्वे किया गया है। इसमें दो कटेगरी बनायी गई। एक 10 लाख से ऊपर की आबादी और दूसरी कैटोगरी 10 लाख से नीचे की। 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में राज्य के तीन शहर भागलपुर, बिहारशरीफ और मुजफ्फरपुर शामिल है। नगर निकायों के परफॉरमेंस में भागलपुर का स्थान 36वां है। इंडेक्स के मुताबिक देश में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रहने के लिए बेंग्लुरु सबसे अच्छा शहर है। वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में शिमला का स्थान सबसे ऊपर है। मुजफ्फरपुर सबसे नीचले पायदान पर है। भागलपुर के लोगों से लिए गए फीडबैक और सुविधाओं के आधार पर यह रैंकिंग दी गई है। ओवरऑल रैकिंग 30वां है, जबकि क्वालिटी लाइफ में 44वां, सिटीजन परफॉरमेंस में 8वां, सर्विस में 43वां, फाइनांस में 22वां, टेक्नोलॉजी में 18वां, प्लानिंग में 53वां और गवर्नेंस में 10वां स्थान मिला है। 

भागमलपुर को 100 में 39.94 अंक मिले
मुन्सीपल परफॉरमेंस इंडेक्स स्कोर में भागलपुर को 100 में 39.94 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में 100 में 52.19 अंक प्राप्त हुए हैं। प्लानिंग के मामले में शहर की स्थिति बेहतर नहीं है। इसमें भागलपुर 62 शहरों में 53वां स्थान पर है। शहर को विकसित करने के लिए नगर निगम के पास समुचित योजना नहीं है। सड़कें बनती हैं तो पीछे से पाइप बिछाने वाली एजेंसी काट देती है। पाइप बिछ जाता है तो सड़कें मरम्मत नहीं करायी जाती है। जलापूर्ति, ड्रेनेज, सिवरेज आदि की भी यही स्थिति है। जलापूर्ति के लिए एडीबी प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, लेकिन बीच बीच में इसमें कई बदलाव किए गए। 

इकोनॉमिक एबिलिटी में भागलपुर का राज्य में दूसरा स्थान 
शहर के शत प्रतिशत लोगों को समुचित पानी मुहैया कराने में अब भी नगर निगम सक्षम नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि 2022 के दिसंबर तक जलापूर्ति योजना पूरी हो पायेगी। इकोनॉमिक एबिलिटी में भागलपुर को महज 0.67 अंक प्राप्त हुए हैं। इकोनॉमिक एबिलिटी में भागलपुर का राज्य में दूसरा स्थान है। यहां पहले स्थान पर मुजफ्फरपुर है। मुजफ्फरपुर की देश में 57वीं रैंक है, जबकि भागलपुर का 60वां स्थान है। बिहारशरीफ देश में 61वां स्थान लेकर राज्य में तीसरे स्थान पर है। सिटीजन परसेपशन मामले में भागलपुर न सिर्फ राज्य में टॉप पर है, बल्कि देश में भी टॉप 10 सूची में है। देश में भागलपुर का स्थान 8वां है। भागलपुर का 84.30 अंक स्कोर रहा है। मेयर सीमा साहा कहती हैं कि पहले की अपेक्षा शहर में कई सुविधाएं बढ़ी हैं, जो कमियां हैं, उसमें भी सुधार हो रहा है। अभी स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुविधाएं विकसित होंगी और नगर निगम की भी योजनाएं क्रियान्वित होंगी।  
 

Most Popular