होमबिहारBihar Live News - पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में दोस्त...

Bihar Live News – पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में दोस्त की हत्या, मुंबई से मधुबनी पहुंची पुलिस ने तीन को पकड़ा

अपने ही दोस्त की हत्या कर भागे तीन युवकों को मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव से पकड़ा है। मुंबई के आजाद मैदान थाने में दर्ज हत्याकांड के आरोपितों को पकड़ने मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम राजनगर पहुंची थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया निपटाने में जुटी है। 

स्थानीय थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि सीएसटी के आजाद मैदान थाना क्षेत्र निवासी गौरी चौपाल उर्फ गौरी मंडल ने मई में आजाद मैदान थाना में अपने बेटे राजेश मंडल की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर निवासी सुरेंद्र मंडल, रामकुमार सदाय व शंभू सदाय ने मिलकर उनके बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी और शव को पानी टंकी में फेंक दिया था। 

मुंबई क्राइम ब्रांच की छह सदस्यीय टीम मंगलवार को राजनगर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के महिनाथपुर में छापेमारी कर सुरेंद्र मंडल, रामकुमार सदाय व शंभू सदाय को गिरफ्तार कर लिया।  

तीन दोस्तों ने मिलकर की हत्या
महिनाथपुर निवासी राजेश मंडल की हत्या मुंबई में प्रेम प्रसंग के शक में हुआ है। पुलिस के अनुसार इसी गांव का सुरेंद्र मंडल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता था। सुरेंद्र मंडल को शक था कि उसकी पत्नी और राजेश मंडल के बीच प्रेम प्रसंग है। इसी शक के कारण उसने अपने दो साथियों राजकुमार सदाय व शंभु सदाय के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

ये दोनों भी महिनाथपुर के ही रहने वाले हैं और मुंबई में रहते थे। तीनों ने मिलकर राजेश के सिर पर हथौड़ा से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और शव को पानी टंकी में डाल दिया। घटना को अंजाम देने के दूसरे दिन तीनों ट्रेन पकड़कर अपने गांव आ गए। मृतक राजेश के पिता गौरी मंडल मुंबई में चालक का काम करते हैं, जबकि तीनों हत्यारोपित आजाद मैदान थाना क्षेत्र में भवन निर्माण साइट पर श्रमिक का काम करते थे।

Most Popular