पति पर जब मुसीबत आती है तो उसकी सुरक्षा में पत्नी हमेशा आगे आकर खड़ी हो जाती है। लेकिन बिहार में इससे उलट हुआ है। यहां एक पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस पत्नी की शिकायत पर उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन पति की सुरक्षा में पत्नी नहीं उसकी गर्लफ्रेंड आ धमकी। गर्लफ्रेंड ने यहां जबरदस्त ड्रामा किया। गर्लफ्रेंड के बवाल को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। मामला मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना इलाके के मदनानी गली मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार रामदयालु नगर के रहने वाले एक व्यक्ति की शादी 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच काफी विवाद था। जानकारी के अनुसार शादी के चार साल बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस के समक्ष बैठकर मामला को सुलझा लिया गया, लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा से विवाद शुरू हो गया। बीते मई महीने में महिला ने अपने पति के खिलाफ मोतीहारी के चकिया थाने में प्रताड़ना और अवैध संबंध रखने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवा दिया। बीते बुधवार को पुलिस चकिया और मिठनपुरा पुलिस ने पति राजू को गिरफ्तार करने पहुंची थी।
पुलिस को सूचना मिली कि राजू गर्ल्स हॉस्टल में है यहां पर उसने दबिश दी। लगभग चार घंटे तक पुलिस मेन गेट खुलवाने का प्रयास करवाती रही लेकिन अंदर मौजूद राजू और कुछ लड़कियों ने घर के अंदर से ही हंगामा शुरू कर दिया। इसमें से एक राजू की गर्लफ्रेंड भी बताई जा रही है। करीब दो घंटे तक ड्रामा चलता रहा। काफी देर तक चले हंगामे को राजू की गर्लफ्रंड मोबाइल से कैद करती रही। साथ ही लूटपाट का आरोप भी लगाया। यह देख थानों की पुलिस राजू को बिना गिरफ्तार किए ही मौके से लौट गई।