होमबिहारBihar Live News - दरभंगा में नशेड़ी भाई ने बहन की गला...

Bihar Live News – दरभंगा में नशेड़ी भाई ने बहन की गला रेतकर हत्या की, थाने में किया सरेंडर

दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के डीहलाही में गुरुवार रात को भाई ने ही अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। मृतका रामनाथ साह की पुत्री तुलसी कुमारी (17) थी। आरोपित रामनाथ साह का ही बड़ा पुत्र गोपाल साह है। घटना की सूचना मिलने पर बिशनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। 
देर शाम आरोपित युवक ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

मृतका की दोनों छोटी बहनों ने प्रशिक्षु डीएसपी सह बिशनपुर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार को बताया कि गुरुवार की रात दोनों बहनें और बड़ा भाई छत पर सोये हुए थे। दीदी तुलसी घर में मां के साथ सोयी थी। पिता रिश्तेदार के यहां गये हुए थे। सुबह उठने के बाद हम दोनों बहनें ट्यूशन पढ़ने चली गईं। मां और दादी मवेशियों की देखभाल के लिए बथान पर चली गई। पढ़कर लौटने के बाद सुबह लगभग आठ बजे चाय लेकर जब बहन के कमरे में पहुंची तो देखा कि तुलसी दीदी लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी। हल्ला करने पर आसपास के लोग आये और भाई की खोजबीन की। लेकिन, दीदी की हत्या कर भाई मौके से फरार हो गया था। 

उधर, ग्रामीणों का कहना है कि हत्यारा नशे का आदी है और विक्षिप्त भी है। उसका इलाज नेपाल स्थित उसके ननिहाल से चल रहा था। फिलहाल वह गांव में ही रह रहा था तथा काफी हद तक ठीक भी हो गया था। अहले सुबह हुई इस घटना से मृतका के माता-पिता, दादी और सभी छोटे भाई-बहनों में दहशत है। माता-पिता बेसुध हैं। गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी बिन्दुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतका के पिता ने आवेदन दिया है। प्रथिमिकी की प्रक्रिया चल रही है। 

Most Popular