होमबिहारBihar Live News - उपेंद्र कुशवाहा बोले-आरसीपी सिंह ने खुद लिया फैसला,...

Bihar Live News – उपेंद्र कुशवाहा बोले-आरसीपी सिंह ने खुद लिया फैसला, JDU में नाराजगी से किया इनकार

जदयू की राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि केन्द्रीय मत्रिमंडल में जदयू की एक ही भागीदारी को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार कोई इतनी बड़ी चीज नहीं है जितनी बातें हो रही हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया था और उन्होंने फैसला लिया तथा वह कार्यरूप में उतरा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आरसीपी सिंह को मंत्री बनने पर सीएम द्वारा बधाई का कोई ट्वीट नहीं करने पर कुशवाहा ने कहा कि बधाई देने का एक ही माध्यम नहीं है। कहा कि यह सब मीडिया की बातें हैं। आपही लोग संख्या और नाम चला रहे थे। मुझे ऐसी किसी बातचीत या मांग की जानकारी नहीं है। आरसीपी सिंह को केन्द्र में मंत्री बनाए जाने के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोई चुनाव नहीं होना है। 

तीन साल राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे आरसीपी : उमेश 
प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि रामचन्द्र प्रसाद सिंह ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे। अगले तीन साल तक वे इस पद पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कोई वैकेंसी नहीं है। यह भी कहा कि जदयू ने कभी भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में संख्या और विभाग की डिमांड नहीं की थी।

Most Popular