दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को सभी रूटों पर विमानों की आवाजाही शुरू कर दी गई है. आपको बता दें कि लगभग 3 महीने के बाद दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु के साथ-साथ कोलकाता और हैदराबाद के लिए भी विमानों की शुरुआत हुई है.आपको बता दें कि इसमें यात्रियों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

गुरुवार को 16 विमानों से 1943 हवाई यात्रियों ने सफर किया. इससे पहले 10 जुलाई को इतने ही जहाजों में 2449 पैसेंजरों ने यात्रा की थी. उसके बाद पहली बार 20 अक्टूबर को 16 विमान ने यहां से टेक ऑफ व लैंड किया.

दो हजार को पार कर जाएगी यात्रियों की संख्या-

त्योहारी मौसम में बाहर से आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिली. इसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. बतादें कि इस बीच के साढ़े तीन माह में दरभंगा एयरपोर्ट से आठ से 10 विमानों की ही आवाजाही हो रही थी. कभी-कभी 12 जहाजों से भी उड़ान भरी. 27 जुलाई को सबसे कम छह फ्लाइटों का आवागमन हुआ. इस दिन केवल 789 पैसेंजरों ने यात्रा की. अब फिर से दरभंगा एयरपोर्ट यात्रियों की संख्या बढ़ने से गुलजार होने लगा है.

16 उड़ान से 1943 यात्रियों ने किया सफर
दिनांक—— जहाजों की संख्या—- यात्री

20 अक्टूबर—– 16———- 1943

19 अक्टूबर——12———- 1610

18 अक्टूबर——-12———- 1543

17 अक्टूबर—— 10———- 1468

16 अक्टूबर——- 10——– 1581

15 अक्टूबर—— 10——– 1564

14 अक्टूबर——- 10———1476

13- अक्टूबर——-10———1417

12 अक्टूबर——–10———1524

11 अक्टूबर——–10———1502

10 अक्टूबर——–10———1599

09 अक्टूबर——–10———1612

08 अक्टूबर——–10———1572

07 अक्टूबर——–10——–1495

06 अक्टूबर——–10——–1446