इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन से लगातार चर्चा में रहती हैं। उन्होंने इस पूरे साल अपने अलग-अलग रंग दिखाए। उन्होंने हर उस चीज से ड्रेस बनाया जिसके बारे में शायद सोचा भी नहीं जा सकता। ब्लेड, घड़ी, कांच, बोरी और रस्सियों सहित अन्य चीजों से बने आउटफिट में उर्फी नजर आई हैं। अब जब साल खत्म होने में 2 दिन बचे हैं उससे पहले उन्होंने टॉपलेस लुक में सनसनी मचा दी। उर्फी जावेद इससे पहले भी कई बार टॉपलेस होकर पोज दे चुकी हैं। इस बार उर्फी ने हैवी नेकलेस से फ्रंट कवर किया और इसके साथ उन्होंने ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट पहना है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
उर्फी जावेद इससे पहले भी कई बार टॉपलेस होकर पोज दे चुकी हैं। नेकलेस के साथ उन्होंने ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट पहना है। बालों का उन्होंने बन बनाया और कुछ कर्ल्स उन्होंने आगे किया है। उर्फी ने हाई हील्स से लुक को पूरा किया। वीडियो में कभी वह सामने से पोज दे रही हैं तो कभी वह बैक फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
यूजर्स करने लगे ट्रोल
दरअसल, उर्फी इस लुक में गुरुवार को अपने एक दोस्त के साथ डिनर डेट पर निकली थीं। उन्हें मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया था। अब उन्होंने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उर्फी कोई आउटफिट पहनें और उस पर उन्हें ट्रोल ना हों ऐसा बहुत कम होता है। यूजर्स उनके कपड़ों को लेकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कहा, ‘इसको कोई फर्क नहीं पड़ता दुनिया में क्या हो रहा है,अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता।‘ एक ने कहा, ‘कोई इस पर एक्शन क्यों नहीं लेता।‘ एक ने लिखा, ‘इतनी सर्दी में भी ऐसे, ठंड नहीं लगती गजब।‘