बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेला के पहले एक बड़ी और अहम पहल की है। विभाग ने ”कांवर यात्रा 2022” मोबाईल एप को शुरू किया है। इस एप के माध्यम से सुदूर प्रांतो एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए कांवरियों व श्रद्धालुओं को डिजीटल मीडिया के माध्यम से सूचनाएं उपलब्ध करायी जाएगी। एप को विभागीय मंत्री नारायण प्रसाद ने लॉन्च किया। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।
एप के जरिये मिलेंगी जरूरी सूचनाएं: पर्यटन मंत्री प्रसाद ने कहा कि परम पावन श्रावणी मेला 2022 के अवसर पर बिहार पर्यटन विभाग ने मोबाईल एप का निर्माण कराया है। इस मोबाईल एप में कांवरिया सर्किट के अंतर्गत आने वाले जिले जैसे बांका, मुंगेर, भागलपुर से सूचनाएं संकलित की गयी है। इस मोबाईल एप को गूगल प्ले स्टोर से ‘कांवर यात्रा 2022’लिख कर डाउनलोड किया जा सकता है। इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।
कंट्रोल रूम के अंतर्गत प्रशासन, पुलिस, सफाई समिति, पेयजल समिति, आपदा, विधि व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य समिति की जानकारी एप में उपलब्ध करायी गयी है। साथ ही आवास के लिए धर्मशाला लिंक पर क्लिक करने के बाद तीन जिलों के चयन का विकल्प दिया गया है। वांछित जिला क्लिक करने पर उस जिले में अवस्थित सरकारी आवास तथा होटल, गेस्ट हाउस या धर्मशाला का सब-लिंक दिया गया है।
मिलेगी ये विशेष सुविधाएं: मंत्री ने कहा कि किसी भी जिले पर क्लिक करके के वहां उपलब्ध सुविधाओं की विवरणी प्राप्त की जा सकती है। कंट्रोल रूम के अंतर्गत प्रशासन, पुलिस, सफाई समिति, पेयजल समिति, आपदा, विधि व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य समिति की जानकारी एप में उपलब्ध करायी गयी है। साथ ही आवास के लिए धर्मशाला लिंक पर क्लिक करने के बाद तीन जिलों के चयन का विकल्प दिया गया है।