रांची में शनिवार को दोपहर बाद हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। ये स्थिति अगले पांच दिनों में राज्य में बारिश होने की संभावना है। इसमें शनिवार और रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि शनिवार को राज्य के पश्चिमी जिले कोडरमा, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकाॅर्ड की जा सकती है।
राज्य में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। वहीं रविवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में हजारीबाग में सबसे ज्यादा बारिश
राज्य में कहीं-कही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश हजारीबाग के हिंदगिर में 73.2 मिमी रिकाॅर्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकमत तापमान साहिबगंज में 36.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि शनिवार को राज्य के पश्चिमी जिले कोडरमा, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश होने की आशंका है।