होमबिहारयात्रियों को पटना से दिल्ली – मुंबई जाने में अब 2-3 घंटे...

यात्रियों को पटना से दिल्ली – मुंबई जाने में अब 2-3 घंटे कम लगेंगे समय , रेलवे ने तैयार किया है ख़ास योजना…

अगर आप अक्सर ट्रेन से यात्रा करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि इस वर्ष के आखिरी तक सफर में लगने वाला समय डेढ़ से दो घंटे तक कम हो जाएगा। दरसल भारतीय रेलवे सितंबर के आखिरी या अक्टूबर के शुरुआत तक कई ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने वाली है, जिसके बाद दिल्ली से राजधानी पटना और दिल्ली-मुंबई तक जाने में लगने वाला समय लगभग 2 घंटे कम हो जाएगा। भारतीय रेलवे की योजना है ट्रेनों रफ्तार 180 किमी प्रति घंटे करने की और प्रारंभ में 23 जोड़ी ट्रेनों की रफ्तार में वृद्धि की जाएगी।

रेलवे की योजना है इन ट्रेनों की स्पीड 160 से 180 किमी प्रति घंटे के बीच रखने है। इसके बाद कई रूट्स पर यात्रा का समय डेढ़ से दो घंटे कम हो जाएगा। ऐसे में लोगों को समय की बचत होगी। कम समय में यात्रा पृरी होजाएगी। नई योजना के तहत पटना राजधानी एवं संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की स्पीड 160-170 किमी प्रति घंटा किया जा सकता है। इसके बाद दिल्ली-पटना के बीच यात्रा में लगने वाला समय 12-14 घंटे से कम होकर 10-11 घंटे हो सकता है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

भारतीय रेलवे ने जिन ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है, उनमें 5 विभिन्न रूट्स पर परिचालित होने वाली राजधानी एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस, 3 विभिन्न रूट्स पर चलने वाली शताब्दी ट्रेनें, संपर्क क्रांति के साथ पंजाब मेल और एक दुरंतो ट्रेनें शामिल हैं। कहा जा रहा 23 में से 12 जोड़ी ट्रेनें भोपाल से होकर गुजर सकती हैं। हालांकि कि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने को लेकर भारतीय रेलवे ने कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है, किन्तु तैयारियों में लगने वाले समय के अनुसार ये सितंबर या अक्टूबर से प्रारंभ हो सकता है। बताया जा रहा है कि रेल मंत्रालय इस महीने के अंत तक या अगले महीने के शुरुआत में आधिकारिक सूचना जारी कर सविस्तार जानकारी प्रदान कर सकता है।

Most Popular