होमबिहारबिहार में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, 10 जिलों में येलो...

बिहार में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, 10 जिलों में येलो अलर्ट…

बिहार में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। अब राज्य भर में जल्दी मानसून का असर देखने को मिलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। आपको बता दें कि इस अलर्ट के मुताबिक उत्तर बिहार के 10 जिलों में 2 दिन भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगर बात राजधानी पटना की करें तो यहां भी बारिश होने की संभावना है।

बिहार में मानसून का आगमन समय पर हो गया है। जल्द ही इसका असर पूरे राज्य में दिखने वाला है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक उत्तर बिहार के 10 जिलों में दो दिन गरज के साथ भारी बरसात होने के आसार हैं। वहीं, राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। इससे दक्षिण बिहार में तापमान में गिरावट हो सकती है। यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा पूर्वी यूपी से मध्य बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होकर मणिपुर तक गुजर रही है। इससे बिहार का मौसम आज बुधवार से बदल सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार केवल पटना में ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी बारिश के लोगों लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Most Popular