पछुआ एवं दक्षिणी हवा के प्रवाह एवं उच्च दबाव के परिणामस्वरूप बिहार का मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं पछुआ हवा की गति में कमी आई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार को प्रदेश में वायु की दिशा परिवर्तित पूर्वी होने के आसार हैं। यह स्थिति अगले दो से चार दिन देखने को मिल सकती है। उक्त स्थितियों के चलते अगले दो से तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में दो-तीन डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बादलों की आवाजाही से कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि पछुआ हवा का असर कम होने से कनकनी की स्थिति अभी नहीं रहेगी।
रात के तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार
- 7.1 डिग्री के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
- 8.8 डिग्री रहा राजधानी का न्यूनतम तापमान
- 23-24 डिग्री के बीच प्रदेश का अधिकतम तापमान
- तराई वाले क्षेत्रों में तापमान में आएगी गिरावट
- छह सौ मीटर पूर्णिया में दर्ज हुई दृश्यता
वहीं हिमालय की तराई वाले इलाके जिसमें अररिया, पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया में तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट के आसार हैं। वहीं प्रदेश के शेष जिलों में रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ रात के तापमान में आंशिक वृद्धि देखी गई। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं 7.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं पूर्णिया में छह सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई।
बिहार के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
पटना 24.6 8.8
गया 23.1 7.1
भागलपुर 23.6 11.5
मुजफ्फरपुर 22.6 12.1
मधुबनी 24.0 10.0
मोतिहारी 25.0 10.6
नालंदा 24.0 10.0
सुपौल 26.2 12.6
(अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)