होमबिहारबिहार में बदल रहा है मौसम का मिजाज़, जानिए अगले 3-4 दिन...

बिहार में बदल रहा है मौसम का मिजाज़, जानिए अगले 3-4 दिन में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है है। शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया था। केवल एक दिन में यानी शनिवार को पटना का न्‍यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबिक सोमवार तक प्रदेश में तापमान का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

इसके बाद प्रदेश से पश्चिमी विक्षोभ एवं पछुआ हवा की गति में वृद्धि के कारण तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं। पछुआ हवा की गति 15-16 किमी प्रतिघंटा तक होगी। इससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आने का अनुमान है। हालांकि इस प्रकार का सिस्टम बनने में तीन से चार दिन लगेगा।

बताया गया कि वर्तमान में तापमान में खास बदलाव नहीं होने के कारण पछुआ हवा की कम गति भी है। मौसम विज्ञानी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक या दो जगह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। 12.0 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं 24-48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट एवं एक या दो स्थानों पर कोहरा व धुंध की स्थिति बने रहने के आसार है।

  • पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ेगी ठंड, दो से तीन डिग्री गिरेगा पारा
  • 12.0 डिग्री के साथ वाल्मीकि नगर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
  • 14.4 डिग्री दर्ज किया गया पटना का न्यूनतम तापमान
  • बिहार के एक या दो स्थानों पर सुबह में होगी धुंध

पटना का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान में औसत से तीन डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। यह 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के सबसे ठंडे शहर गया का न्यूनतम तापमान औसत से चार अधिक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज हुआ जो पटना के न्यूनतम तापमान के बराबर है।

बिहार के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

पटना 28.6 14.4

गया 27.6 14.4

भागलपुर 28.6 15.2

पूर्णिया 27.4 13.2

मुजफ्फरपुर 26.0 16.1

वाल्मीकि नगर 25.8 12.2

(अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Most Popular