होमबिहारबिहार में पर्यटकों को मिलेगी विशेष सुविधा , इन जगहों के लिए...

बिहार में पर्यटकों को मिलेगी विशेष सुविधा , इन जगहों के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा….

बिहार में पर्यटन के क्षेत्र को विकसित करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पर्यटकों को बिहार आकर्षित करने के लिए राज्य भर में कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसका रिजल्ट भी अब राज्य में दिखने लगा है। बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार में गोवा से भी अधिक पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिसमे खासतौर पर बिहार के राजगीर , बोधगया , समेत अन्य जगहों पर पर्यटक पहुंचे। इसी तरह बिहार में पर्यटकों को संख्या बने रहे इसके लिए पर्यटन विभाग पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए कई परियोजना पर काम करने की शुरुआत करने जा रही है। जिससे पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा स्थलों का भ्रमण कराया जाए। इसके लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की बात चल रही है।

यह सेवा राजधानी पटना के साथ राज्य के कुछ ऐसे पर्यटन क्षेत्रों के लिए होगी, जहां पर पर्यटक कम वक्त में सीधे संपर्क कर सकते हैं। और बाकी वक्त का उपयोग दूसरी जगहों पर घूमने के लिए कर सकते हैं।

इन जगहों के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार सरकार राजधानी पटना के साथ राजगीर, बाल्मीकि नगर, गया, बोधगया और जमुई के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी में है। करीब 2 साल पहले इस सेवा को शुरू करने की कवायद की गई थी। जिस पर विभाग को बहुत अच्छा रिस्पांस भी मिला है। हेलीकॉप्टर प्रोवाइड करने वाली कंपनियों के लिए विभाग की तरफ से मानक भी तय किए गए हैं। जो इन मानकों पर खरा उतरेगा, उनको ही यह सुविधा प्राप्त होगी। यह मानक हेलीकॉप्टर की कैपेसिटी, सुरक्षा से लेकर पर्यटकों के लिए किराए तक के लिए हैं।

बड़ी संख्या में बिहार आ रहे पर्यटक

बता दें कि 2020 में 5 लाख से भी ज्यादा विदेशी पर्यटक गया और बोधगया में आए थे। इसके अलावा 2019 में राजगीर में 1.8 लाख और नालंदा में 1.7 लाख विदेशी पर्यटक आए थे। राज्य में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या गोवा से भी अधिक हो गई है। जाने की बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक बिहार आ रहे हैं। ऐसे में उनके लिए और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Most Popular