होमबिहारबिहार के इन 18 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश का...

बिहार के इन 18 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बारिश का अब भी इंतजार कर रहे लोग….

उत्तर बिहार में मॉनसून सक्रिय हो गया है. बिहार के कई जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारीश हो रही है. लेकिन बिहार के दक्षिण क्षेत्र में अभी भी लोग बारीश का इंतजार कर रहे है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी समेत प्रदेश में मध्यम व भारी वर्षा अगले दो दिनों तक बने रहने के आसार हैं। वहीं इन जगहों पर मेघ गर्जन व वज्रपात को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पटना समेत प्रदेश 18 जिलों में मध्यम तो उत्तर बिहार के शेष जिलो में भारी वर्षा की चेतावनी है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश                                                                                             मौसम विभाग द्वारा पश्चिमी चंपारण,पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा ,अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों को परेशानी                                                               वही मध्यम दर्जे की बारिश वाले जिले में पटना, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया,अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, बांका और औरंगाबाद हैं। दक्षिण बिहार के जिलों में हल्की बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं उत्तर बिहार के कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है।

Most Popular