भारतीय रेलवे द्वारा कई रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में देश के महारानी कमलापति स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित कर दिया गया है। इसके साथ ही देशभर में कई और रेलवे स्टेशन है जिसे वर्ल्ड क्लास बनाने की घोषणा हो गयी है। उसी में बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन को भी चयन किया गया। जिसमें इसे पुनः विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गयी है। इसी के साथ शनिवार को रेल मंत्रालय के द्वारा मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित 3-डी डिज़ाइन को जारी कर दिया है। सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि जिस तरह का 3-डी डिज़ाइन जारी किया गया है, उसी प्रकार से इस रेलवे स्टेशन को पुनः विकसित कियक जाएगा।
397 करोड़ रुपए खर्च से स्टेशन बनेेेगा वर्ल्ड क्लास पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि इस जंक्शन काे विश्वस्तरीय विकसित करने की जिम्मेदारी आरएलडीए काे दी गई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर साेनपुर मंडल का सर्वाधिक आय देनेवाला जंक्शन है। इसे ए कैटेगरी का दर्जा प्राप्त है। लेकिन, अब तक यात्री सुविधाओं का घाेर अभाव है। यहां के गाैरव काे देखते हुए 397 करोड़ रुपए खर्च कर इसे स्टेशन री डेवलपमेंट प्लान के तहत वर्ल्ड क्लास बनाने पर काम शुरू हुआ है। बताया गया कि आरएलडीए ने पहले जाे डिजाइन बनाया था उसे रेलमंत्री ने और विस्तारित करने के लिए कहा।
स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी ये विशेष सुविधाएं
बता दें कि विश्वस्तरीय बनाने के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन के सभी एग्जिट प्वाइंट को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से स्केनर मशीन और सिक्योरिटी चेक लगाए जाएंगे। फुटओवर ब्रिज से उतरकर पैसेंजर्स सीधे प्लेटफार्म पर आ जाएंगे। ग्राउंड लेवल पर ही प्लेटफार्म रहेगा। वृद्ध जनों व दिव्यांगों के लिए लिफ्ट की सुविधा रहेगी। जंक्शन के 8 नंबर प्लेटफार्म के आगे पहले से बने रेलवे के 14 क्वार्टरों को ध्वस्त कर ब्रह्मपुरा रेलवे कॉलोनी में स्थानांतरित किया जाएगा। स्टेशन के पूर्वी साइड को इस तरह लुक दिया जाएगा कि पैसेंजर डायरेक्ट बस से उतरते हुए सिक्यूरिटी चेक के बाद डायरेक्ट ट्रेन पकड़ लेंगे।