होमबिहारबाहुबली विधायक अनन्त सिंह की सियासी विरासत संभालेगी नीलम देवी, बाढ़ में...

बाहुबली विधायक अनन्त सिंह की सियासी विरासत संभालेगी नीलम देवी, बाढ़ में हो गया ऐलान, जानिए कौन है ये नीलम देवी…

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधायकी जाने के बाद पत्नी नीलम देवी उनकी विरासत को संभालेंगी।नीलम देवी मोकामा विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी की उम्मीदवार होंगी। इस बात का एलान अनंत सिंह के करीबी आरजेडी MLC कार्तिक मुखिया ने कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मोकामा विधानसभा उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

अनंत सिंह के काफी करीबी माने जाने वाले आरजेडी के एमएलसी कार्तिक मुखिया ने शनिवार को बाढ़ में यह घोषणा की कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अब उनकी राजनीतिक विरासत को संभालेंगी और आने वाले मोकामा विधानसभा उपचुनाव में वे आरजेडी की उम्मीदवार होंगी। बता दें कि नीलम देवी राजनीत से अनजान नहीं हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था लेकिन बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इससे पहले साल 2019 में उन्होंने मुंगेर से लोकसभा का भी चुनाव लड़ा था।

दरअसल, मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। अनंत सिंह के घर से एके 47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद विधानसभा ने बीते गुरुवार को उनकी विधायकी समाप्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके साथ ही मोकामा से पांच बार लगातार जीतने के बाद अनंत सिंह की माननीय की कुर्सी छीन गई है। ऐसे में आरजेडी ने अब उनकी पत्नी नीलम देवी को उपचुनाव में मैदान में उतारने का एलान कर दिया है।

Most Popular