होमबिहारप्रदेश में सात नए परियोजना का टेंडर हुआ जारी , 229.282 किमी...

प्रदेश में सात नए परियोजना का टेंडर हुआ जारी , 229.282 किमी की इन सड़कों का होगा निर्माण….

राज्यभर में सड़कों क इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए कई साड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में सड़कों के निर्माण कार्य के गति में गिरावट देखने को मिली है। इसका वजह मौसम को बताया जा रहा है लेकिन अब फिर से सड़कों के निर्माण की गति को तेज करने लकी तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि अगले महीने बरसात के बाद एक बार फिर से निर्माण कार्य गति पकड़ेगी। इसके साथ ही बरसात के बाद कई जगहों में नए सिरे से काम शुरू होगा। इसके लिए प्रदेश में साथ बड़ी परियोजना का टेंडर भी पास हो चूका है , उन सभी योजनाओं पर कार्य अगले महीने से शुरू हो जायेगी।

229.282 किमी की सात परियोजनाओं का टेंडर जारी हो चुका है
इन सड़कों के निर्माण से राज्यवासियों को लाभ होगा। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि विगत 31 मई को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के साथ बैठक कर राज्य की एनएच परियोजनाओं में तेजी लाने का अनुरोध किया था। उसी का परिणाम हुआ कि विगत एक माह में लगभग 12,604.51 करोड़ की लागत से 229.282 किमी की सात परियोजनाओं का टेंडर जारी हो चुका है। राज्य के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।

इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होना है
एनएचएआई ने वर्तमान में 2097.41 करोड़ की लागत से तीन राष्ट्रीय राजमार्गो के कुल 118.459 किमी लंबी सड़कों के निर्माण की निविदा जारी की है। दो साल में यह कार्य पूरा हो जाएगा। वहीं 353.09 करोड़ की लागत से चोरमा से बैरगनियां, बकौर-परसरमा-बनगांव-बैरियाही-महिसी और मानिकपुर से साहेबगंज सड़क का काम होना है। जेपी सेतु के समानान्तर 6 लेन पुल का भी टेंडर जारी हो गया है।

Most Popular