होमबिहारप्रदेश में मौसम ने मिजाज बदला, गुरूवार को इन जिलों में बारिश...

प्रदेश में मौसम ने मिजाज बदला, गुरूवार को इन जिलों में बारिश और व्रजपात की आशंका , मौसम विभाग ने किया अलर्ट….

प्रदेश में मौसम का मिजाज में लगतार बदलाव देखने को मिल रहा है।पिछले कई दिनों से बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से परेशान थे , ऐसे में गुरूवार को राज्य के कई जिलों में मौसम ने पलटी मारा है. जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही बिहार के सटे राज्य झारखण्ड, बंगाल और ओड़िशा में लगातार बारिश हो रही है। जिसका प्रभाव बिहार में पड़ने लगा है बुधवार से ही बिहार में भी तेज हवा क साथ बारिश का मौसम हो रहा है।

इन जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका।

गुरुवार को कई जगहों पर ठनका गिरने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक पटना, बक्सर, आरा, भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, बिहारशरीफ, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा में कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है. इन जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना हैं। प्रदेश में बारिश की स्थिति तो बनी है, लेकिन मॉनसून ट्रफ का साथ न होने से बारिश का सिस्टम अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं है।

बीते दिनों बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांका जिले में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई. जबकि 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ पश्चिमी चंपारण प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा. बुधवार को प्रदेश के नौहट्टा में 1.0 मिमी, बिक्रम में 0.4 मिमी एवं गया में 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में पुरवा हवा के प्रभाव से राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।

Most Popular