बिहार से रांची सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए जहां खबर है। आये दिन देश के कई रेल खंडों पर काम चलता रहता है जिससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहता है। ऐसे में 11 अगस्त को दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत कोटशिला-राजाबेड़ा रेलखंड पर काम किया जाना है जिसके कारण कल इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन प्रभावित रहेगी। जिसमे पटना से रांची चलने वाली गाड़ी संख्या 12365 और रांची से पटना गाड़ी संख्या 12366 जनशताब्दी एक्सप्रेस 11 अगस्त को रद्द रहेगी। पावर ब्लॉक के कारण इस ट्रेन का परिचालन रद्द किया गया है।
बताया जा रहा है कि पावर ब्लॉक 8 घंटे का है। पावर ब्लॉक कर रेल पटरियों के अलावा अन्य काम भी किया जाएगा। इस दौरान रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आज बदले रूट से चलेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस।
10 अगस्त को पूरी से नई दिल्ली तक चलने वाली गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को दूसरे रूट से चलाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग रूटों पर विकास कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कारण पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को अलग-अलग रूट बदलकर चलाया जाएगा। यह ट्रेन पुरुलिया जंक्शन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो के बीच बदले रूट से चलेगी और बोकारो स्टील सिटी नहीं जाएगी।