होमबिहारपटनावासियों को जल्द मिलने जा रही है एक शानदार दो लेन का...

पटनावासियों को जल्द मिलने जा रही है एक शानदार दो लेन का सड़क, स्मार्ट परियोजना के तहत मिलेगी ये बड़ी विशेष सुविधाएं…

राजधानी पटना के कई इलाकों में सड़क निर्माण कार्य जारी है। इस निर्माण कार्य का नतीजा आने वाले दिनों में पटना वासियों को जरूर दिखेगा। सड़कों के निर्माण कार्य का मुख्य उद्देश्य जलजमाव की समस्या से निजात दिलाना है। ऐसे में मॉनसून का महीना भी काफी नजदीक है, इसी को देखते हुए निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आपको बता दें कि राजधानी के मंदिरी नाले के ऊपर एक शानदार सड़क का निर्माण किया जाना है। माना जा रहा है कि इसका निर्माण कार्य अगले साल मानसून के पहले पूरा कर लिया जाएगा। जिससे राजधानी वासियों को वैकल्पिक तौर पर एक और सड़क का सौगात मिलेगा।

5.5-5.5 मीटर की दो लेन की सड़क बनाई जाएगी

परियोजना के अंतर्गत आयकर गोलंबर से काली मंदिर तक 1289 मीटर लंबे नाले को आरसीसी बॉक्स ड्रेन के रूप में विकसित किया जाएगा। नाले के ऊपर 5.5-5.5 मीटर की दो लेन की सड़क बनाई जाएगी। मंदिरी नाले में वार्ड संख्या 21, 24, 25 और 27 का अपशिष्ट जल प्रवाहित होता है। करीब 67 करोड़ की इस योजना आरसीसी डक्ट भी बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनने वाली सड़क के बारे में जायजा लेने के बाद नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी।

सड़कों पर मिलेगी विशेष सुविधाएँ

सड़क की एक तरफ सर्विस रोड, फुटपाथ, वेंडिंग जोन, ग्रीन बफर जोन विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सर्विस ड्रेन एवं सड़क पर स्ट्रीट लाइट एवं रोड साइनेज का भी लगाए जाएंगे। इस सड़क के बन जाने से आयकर गोलंबर और बांस घाट के बीच उत्तर- दक्षिण कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही आसपास के लोगों को नाले से आने वाले बदबू और गंदगी से राहत मिलेगी।

Most Popular