होममनोरंजननन्हें से तैमूर अली खान ने किया कुछ ऐसा काम कि बड़े-बड़े...

नन्हें से तैमूर अली खान ने किया कुछ ऐसा काम कि बड़े-बड़े लोग रह जाएंगे हैरान, करीना कपूर खान ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े पल साझा करती हैं, जो उनके फैन्स को काफी पसंद आते हैं। नए साल के आगाज पर भी करीना ने कुछ ऐसा ही किया। एक ओर जहां करीना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की तो दूसरी ओर बड़े बेटे तैमूर अली खान का एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख आप भी शायद एक पल को हैरान रह जाएं।

क्या है तैमूर का वीडियो
दरअसल करीना ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दिख रहाहै कि तैमूर अली खान बर्फ में स्कीइंग कर रहे हैं। जो बात इस वीडियो को खास बनाती है, वो ये कि तैमूर कितनी खूबसूरती से स्कीइंग कर रहे हैं। तैमूर के परफेक्शन को देखकर करना मुश्किल है कि ये सिर्फ 6 साल का बच्चा कर रहा है। तैमूर के इस वीडियो को करीना और तैमूर के फैन पेज खूब शेयर कर रहे हैं और पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Taimur ali khan (@taimuralikhanpataudithenawab)

2022 का आखिरी सनसेट
इससे पहले करीना कपूर खान ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में करीना सनसेट का मजा लेते दिख रही थीं, जो हकीकत में 2022 का आखिरी सनसेट था। फोटो शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा था-‘2022 के आखिरी सनसेट का पीछा करते हुए और पोज करते हुए। चलो 2023… आ जाओ, मैं तुम्हारे लिए तैयार हूं।’ करीना के इस पोस्ट को भी फैन्स ने काफी पसंद किया था।

करीना के प्रोजेक्ट्स
गौरतलब है कि करीना आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। वहीं करीना जल्दी ही निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म में नजर आएंगी।  मेहता की फिल्म के अलावा करीना फिल्मकार सुजॉय घोष की ‘मर्डर मिस्ट्री’ में भी दिखेंगी जो प्रख्यात लेखक कीगो हिगाशिनो के 2005 के सबसे अधिक बिकने वाले जापानी उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर आधारित है। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली इस फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। इसके अलावा करीना 2018 की हिट ‘वीरे दी वेडिंग’ की निर्माता रिया कपूर के साथ भी काम करने वाली हैं।

 

Most Popular