होमझारखंडनए समय और नंबर के साथ हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती का परिचालन...

नए समय और नंबर के साथ हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती का परिचालन शुरू, जानें

आनंद विहार से चलनेवाली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 451 दिनों के बाद बुधवार से कोडरमा के रास्ते होकर चलने लगी है। उक्त ट्रेन स्पेशल ट्रेन बनकर चलेगी। इस गाड़ी का नंबर व समय भी बदल गया है। रेलवे ने इस ट्रेन को हटिया से 16 से 27 जून और आनंद विहार से 17 जून से 28 जून तक चलाने की घोषणा की है। धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि हटिया आनंद विहार प्री साप्ताहिक ट्रेन 02579 एवं 02580 हटिया से बुधवार, शुक्रवार, रविवार और आनंद विहार से गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। टाइम टेबल में फेरबदल किया गया है।

हटिया से खुलने वाली स्वर्ण जयंती अब पांच मिनट लेट खुलेगी। लेट खुलने के बाद यह गाड़ी बोकारो, गोमो, कोडरमा पांच से दस मिनट पहले पहुंच जाएगी। वापसी में आनंद विहार से इस ट्रेन के खुलने का समय भी बदल गया है। यह एक घंटे पांच मिनट देर से खुलेगी और कोडरमा लगभग 10 मिनट लेट से पहुंचेगी। बताते चलें कि 22 मार्च 2020 के पहले ट्रेन 12817 और 12818 के रूप में चल रही थी। इधर ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद 16 से 25 जून तक आनंद विहार के लिए सभी जनरल, स्लीपर और एसी की सीटें हाउसफुल हो गई हैं। तत्काल कोटा ही यात्रियों के लिए सहारा बनेगी।

टाइम टेबल

12817 हटिया आनंद विहार स्वर्ण जयंती

पहले

हटिया दोपहर 2.30 बजे

गोमो- 6.30 बजे

कोडरमा- 7.55 बजे

आनंद विहार- दोपहर 1.55 बजे

02579 हटिया आनंद विहार स्वर्ण जयंती

अब

हटिया-दोपहर 2.25 बजे

गोमो- शाम 6.25 बजे

कोउरमा- रात 7.26 बजे

आनंद विहार- दोपहर 1.10 बजे

12818-आनंद विहार हटिया स्वर्ण जयंती

पहले

आनंद विहार- शाम 7.40 बजे

कोडरमा- दिन 11.17 बजे

गोमो-12.40 बजे

हटिया शाम-4.50 बजे

02580 आनंद विहार हटिया स्वर्ण जयंती

अब

आनंद विहार से रात 8.45 बजे

कोडरमा- दिन में 11.26 बजे

गोमों दोपहर-12.40 बजे

हटिया- शाम 4.45 बजे

Most Popular