तुनिषा शर्मा केस में आए दिन शॉकिंग खुलासे हो रहे हैं। अब तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने शीजान खान पर नया आरोप लगाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया कि शीजान ड्रग्स लेता था। वालिव पुलिस ने तुनिषा की मां, अंकल पवन शर्मा और ड्राइवर के स्टेटमेंट्स रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया था। बता दें कि बीते 24 दिसंबर को तुनिषा अपने सीरियल के सेट्स पर फांसी से लटकी पाई गई थीं। उनकी मां ने एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि ब्रेकअप के बाद उनकी बेटी डिप्रेशन में थी। शीजान के खिलाफ तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
मां बोलीं- ड्रग्स लेता था शीजान
तुनिषा आत्महत्या केस में नई परतें खुल रही हैं। ANI से बातचीत में तुनिषा की मां वनिता ने कहा, शीजान ड्रग्स लेता था। उन्होंने यह नहीं बताया कि उसने कितने वक्त तक ड्रग्स ली। वहीं पहले तुनिषा के अंकल पवन शर्मा ने आरोप लगाया था कि शीजान से मिलने के बाद तुनिषा की लाइफस्टाइल बिल्कुल बदल गई थी। वह हिजाब पहनने लगी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि शीजान के कई लड़कियों से संबंध थे।
मौत वाले दिन ऐसा क्या हुआ
इस केस की जांच में पुलिस ने 3 फोन जब्त किए हैं। इनमें दो आईफोन्स हैं। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि शीजान के तुनिषा, तुनिषा की मां, उनकी मां से चैट निकाली गई थी। शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की चैट भी पुलिस को मिली है। तुनिषा की मौत वाले दिन शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड से 2 घंटे बात हुई थी। रिपोर्ट्स हैं कि सेट पर शीजान से बात करने के 15 मिनट बाद तुनिषा ने फांसी लगा ली।
निकाले जाएंगे डिलीट किए चैट
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस दिन तुनिषा और शीजान के बीच ऐसा क्या हुआ कि उसने फांसी लगा ली। दोनों के बीच वॉट्सऐप चैट्स भी देखे जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, जून से दिसंबर के बीच के 250 से 300 पन्ने की चैट निकाली है। वहीं शीजान के सीक्रेट गर्लफ्रेंड के साथ डिलेटेड चैट्स भी निकलवाए जाएंगे।