होमझारखंडटोक्‍यो ओलंपिक के लिए झारखंड की निक्की प्रधान व सलीमा टेटे भारतीय...

टोक्‍यो ओलंपिक के लिए झारखंड की निक्की प्रधान व सलीमा टेटे भारतीय महिला हाॅकी टीम में शामिल

झारखंड की लड़कियां टोक्‍यो ओलंपिक में खेलने जाएंगी। खूंटी जिले की रहने वाली निक्की प्रधान व सिमडेगा की सलीमा टेटे का चयन भारतीय महिला हाॅकी टीम में हुआ है। यह पहला मौका है जब झारखंड की दो हाॅकी खिलाड़ी एक ही ओलंपिक में भाग लेंगी। हाॅकी इंडिया ने आज ही 16 सदस्यीय महिला हाॅकी टीम की घोषणा की है। इसमें झारखंड की निक्की प्रधान डिफेंडर जबकि सलीमा का चयन मिडफिल्डर के तौर पर किया गया है। इससे पहले पुरुष या महिला हाॅकी टीम में कभी भी झारखंड के दो खिलाड़ी भारतीय ओलंपिक टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

दो ओलंपिक खेलनेवाली दूसरी महिला खिलाड़ी बनेंगी निक्की प्रधान

भारतीय हाॅकी टीम में जगह बनाते ही निक्की प्रधान ने एक रिकाॅर्ड बना दिया है। निक्की झारखंड की सिर्फ दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने दो ओलंपिक खेलने का गौरव प्राप्त किया है। इससे पहले का रिकाॅर्ड तीरंदाज दीपिका के नाम था जो इस बार तीसरी बार ओलंपिक का हिस्सा बनेंगी।

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटी खूंटी की निक्की प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे फाइनल 16 में जगह बनायी है. सीएम श्री सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड की इन दोनों बेटियों ने मान बढ़ाया है. टीम इंडिया सहित झारखंड की इन दोनों बेटियों को शुभकामनाएं एवं जोहार.

Most Popular