रांची से पुरी घूमने जानेवाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे 24 साल के बाद हटिया से पुरी जानेवाली तपस्विनी एक्सप्रेस की सभी पुरानी बाेगियों को बदलने जा रहा है। इस ट्रेन में राजधानी जैसा नया एलएचबी रैक लगाया जा रहा है। नए एलएचबी काेच में 119 सीटें अतिरिक्त हाेंगी। जाे वेटिंग में यात्रा करने वाले यात्रियाें काे कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराएगी। 6 जनवरी काे पुरी स्टेशन से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रांची रवाना करेंगे।
119 सीटें बढ़ीं, अब 1485 बर्थ होंगे, 21 बोगियां होंगी
तपस्विनी एक्सप्रेस में अब राजधानी की तरह 21 एलएचबी काेच होंगे। इनमें 1485 बर्थ हाेंगी। नए काेच में 119 सीटें बढ़ गई हैं। स्लीपर के 9 काेच में से प्रत्येक में 80 सीटें हाेंगी, यानि 720 सीटें हाेंगी। स्लीपर के तीन काेच में प्रत्येक में 72 सीटें हाेंगी। दो सेकेंड एसी काेच में से प्रत्येक में 52 सीटें होंगी।
एक एसी फर्स्ट क्लास कोच में 24 सीट हाेंगी। जबकि, पुराने ट्रेन में 1376 बर्थ थीं और 20 काेच थे। दक्षिण-पूर्व रेलवे काेलकाता के सीपीअारअाे नीरज कुमार ने कहा कि तपस्विनी एक्सप्रेस की नई बोगियां में यात्री सुविधाएं अधिक हैं। वहीं, सीटें भी बढ़ी हैं। पयर्टन की दृष्टि से यह ट्रेन महत्वपूर्ण है। नई बाेगी 6 जनवरी से लग जाएगी।