झारखंड सरकार के द्वारा अब झारखंड के बड़े लोगों को बारे में बच्चों को पढ़ाई जाएगी.झारखंड के सरकारी स्कूलों में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी, महापुरुष, झारखंड आंदोलनकारी, खिलाड़ी समेत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करनेवालों की जीवनी पढ़ाने की तैयारी है.
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने झारखंड के ऐसे 42 लोगों के जीवनी तैयार की है. बता दें कि झारखंड के बाद पहली बार राज्य में सिकंदरपुर कश्ती का तैयार की जा रही है जिससे स्कूली बच्चे झारखंड के नीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे.
एकेडमिक कमेटी तैयार सामग्री का करेगी अध्ययन :
आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एकेडमिक कमेटी बनेगी, जो पहले जेसीइआरटी द्वारा तैयार सामग्री का अध्ययन करेगी. जिन लोगों की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा उनके तथ्यों का भी पहले सत्यापन किया जायेगा. इसमें आवश्यकता अनुसार संबंधित व्यक्ति और उनके परिवारवालों से मुलाकात भी की जायेगी. एकेडमिक कमेटी की स्वीकृति के बाद प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इस संदर्भ में अंतिम निर्णय सरकार द्वारा लिया जायेगा.
42 हस्तियों में झारखंड के महापुरुषों की भी जीवनी होगी पाठ्यक्रम में शामिल
बिरसा मुंडा
सिदो-कान्हू
फूलो- झानो
तिलका मांझी
पांडेय गणपत राय
तेलंगा खड़िया
नीलाबंर-पीतांबर
ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव
वीर बुधु भगत
पोटो सरदार
ठेबले उरांव
विनोद बिहारी महतो
निर्मल महतो
देवेंद्र मांझी
रघुनाथ महतो
जतरा भगत
डॉ राम दयाल मुंडा
जयपाल सिंह मुंडा
परमवीर अल्बर्ट एक्का
राजा अर्जुन सिंह
कार्तिक उरांव
शिबू सोरेन
सिमोन उरांव
सावित्री पूर्ती
महेंद्र सिंह धोनी
मुकुंद नायक
राज्य गठन के 22 वर्ष बाद भी हमारे राज्य के महापुरुषों व महत्वपूर्ण हस्तियों के बारे में बच्चों को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. बच्चे यह सब नहीं पढ़ेंगे, तो झारखंड और उसके गौरव को कैसे जानेंगे. अगले सत्र से इसे लागू करने की तैयारी है. झारखंड से जुड़ी अधिक से अधिक जानकारी आनेवाले दिनों में पाठ्यक्रम में शामिल की जायेगी.