होमझारखंडझारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने...

झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

सोमवार को राजधानी रांची में मौसम मुख्य रूप से साफ है। आसमान में हल्के बादल दिख रहे हैं। हल्की हवा से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सोमवार को राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि राज्य में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर और साहेबगंज में भारी बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि राज्य में एक कम दबाव चक्रवातीय क्षेत्र में बदल गया है। इसका असर राज्य में देखने के लिए मिलेगा। समुद्र तल से 3.1 किमी उपर बने इस कम दबाव के चक्रवातीय क्षेत्र के कारण भारी बारिश की संभावना बनी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। इसके कारण राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पलामू के मनातु में 35.4 मिमी रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 23.5डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बिहार में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने बिहार में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई है. विभाग ने पूरे प्रदेश को हाई अलर्ट जारी किया है. वहीं, झारखंड में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है. राज्य के बोकारो, चतरा, धनबाद, गढ़वा, पलामू क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

Most Popular