छठ में हर कोई अपने घर आना चाहता है जिसको देखते हुए ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि झारखंड से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी.
जिसको देखते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 08624/ 08623 रांची – पटना – रांची छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगी।
छठ स्पेशल ट्रेन रांची से 29 को करेगी प्रस्थान
ट्रेन संख्या 08624 रांची – पटना छठ स्पेशल ट्रेन दिनांक 29 अक्टूबर (शनिवार) को रांची से प्रस्थान करेगी। ट्रेन रांची स्टेशन से प्रस्थान 23:10 बजे, लोहरदगा आगमन 00:28 बजे प्रस्थान 00:30 बजे, टोरी आगमन 01:28 बजे प्रस्थान 01:30 बजे, लातेहार आगमन 01:55 बजे प्रस्थान 01:57 बजे, बरवाडीह आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:30 बजे, डाल्टनगंज आगमन 02:50 बजे प्रस्थान 02:52 बजे, गढ़वा रोड आगमन 03:40 बजे प्रस्थान 03:45 बजे, सोन नगर आगमन 04:55 बजे प्रस्थान 05:20 बजे, गया आगमन 08:00 बजे प्रस्थान 08:05 बजे, जहानाबाद आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:02 बजे एवं पटना आगमन 10:30 बजे होगा।
30 अक्टूबर को पटना से करेगी प्रस्थान
ट्रेन संख्या 08623 पटना – रांची छठ स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 अक्टूबर (रविवार) को पटना से प्रस्थान करेगी। ट्रेन पटना से प्रस्थान 11:30 बजे, जहानाबाद आगमन 12:20 बजे प्रस्थान 12:22 बजे, गया आगमन 14:05 बजे प्रस्थान 14:10 बजे, सोन नगर आगमन 15:15 बजे प्रस्थान 15:40 बजे, गढ़वा रोड आगमन 16:40 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, डाल्टनगंज आगमन 17:15 बजे प्रस्थान 17:17 बजे, बरवाडीह आगमन 17:33 बजे प्रस्थान 17:38 बजे, लातेहार आगमन 18:00 बजे प्रस्थान 18:02 बजे, टोरी आगमन 18:35 बजे प्रस्थान 18:37 बजे, लोहरदगा आगमन 19:23 बजे प्रस्थान 19:25 बजे एवं रांची आगमन 20:35 बजे होगा।