होमबिहारकच्ची दरगाह- बिदुपुर सिक्स लेन पुल निर्माण 2024 तक हो जाएगा पूरा...

कच्ची दरगाह- बिदुपुर सिक्स लेन पुल निर्माण 2024 तक हो जाएगा पूरा , बड़ी संख्या में लोगों को होगा फ़ायदा….

बिहार में कई सड़कें व फ्लाईओवर का निर्माण काफी तेज गति से हो रहा है। इसके साथ ही सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने की योजना से राज्य ही नहीं बल्कि अन्तर्राज्य के बीच सुगम सफर हो। इसके लिए सड़कों का काम किया जा रहा है। जिसमें गंगा नदी के ऊपर निर्माण हो रहे कच्ची दरगाह से बिदुपुर सिक्सलेन पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। बता दे कि इस सिक्सलेन का निर्माण साल 2023 में ही पूरा होन था ,लेकिन किसी वजह से कार्य में रूकावट आया। इसके निर्माण में एक बार फिर से इसके निर्माण में तेजी आयी है। माना जा रहा है कि 2024 तक इस सिक्सलेन का निर्माण पूरा हो जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार कच्ची दरगाह- बिदुपुर सिक्स लेन पुल का निर्माण 2011 में शुरू होना था, लेकिन इसका निर्माण 2016 में शुरू हुआ। पब्लिक-प्राइवेट- पार्टनरशिप यानी पीपीपी मॉडल के तहत शुरू इस परियोजना को साल 2020 में ही पूरा कर लेना था, लेकिन पहले जमीन अधिग्रहण और फिर एजेंसी की वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण परियोजना तय समय पर पूरी नहीं हो सकी।

करीब 4988 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना में मुख्य पुल की लंबाई करीब 9.76 किमी और एप्रोच सहित कुल लंबाई करीब 22.76 किमी होगी। यह पुल 67 पायों पर केबल के सहारे होगा। इसमें दो पायों के बीच की 160 मीटर की दूरी के बीच का स्ट्रक्चर केबल पर लटका होगा। मानसून और बाढ़ के दौरान गंगा के अधिकतम जलस्तर से 12 से 13 मीटर के करीब ऊंचाई होगी।

Most Popular