होममनोरंजनएसएस राजामौली को लगा तगड़ा झटका, ऑस्कर से पहले BAFTA नॉमिनेशन से...

एसएस राजामौली को लगा तगड़ा झटका, ऑस्कर से पहले BAFTA नॉमिनेशन से बाहर हुई RRR

‘ऑस्कर 2023’ से पहले एसएस राजामौली को जोर का झटका लगा है। जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत फिल्म ‘आरआरआर’ इतिहास रचने से चूक गई है। दरअसल, BAFTA 2023 की नामांकन सूची से दक्षिण भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जी हां, आज ही ‘BAFTA 2023’ की रेस में शामिल होने वाली फिल्मों की सूची जारी की गई है। इस सूची में एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ अपनी जगह बना पाने में नाकामयाब रही है। हालांकि, अब भी भारत की BAFTA 2023 से उम्मीदें खत्म नहीं हुई है। 

‘आरआरआर’ ने दो कैटेगरी में बनाई थी अपनी जगह
बता दें, हाई-फाई कैंपेन के बाद भी BAFTA 2023 की लॉन्गलिस्ट से संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को बाहर कर दिया गया था। वहीं अब नामांकन सूची से ‘आरआरआर’ को निकाल दिया गया है। याद दिला दें, ‘आरआरआर’ ने ‘फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज’ और फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने ‘बेस्ट म्यूजिक’ की कैटेगरी में अपनी जगह बनाई थी।

BAFTA 2023 से अब भी भारतीयों को उम्मीद
इन सबके बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शौनक सेन की डॉक्युमेंटरी ‘ऑल दैट ब्रीद्स’ ने डॉक्युमेंटरी की श्रेणी में अपनी जगह बना ली है। बता दें, ‘ऑल दैट ब्रीद्स’ दाे भाइयों की कहानी है। इस डॉक्युमेंटरी में दिखाया गया है कि मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद घायल पक्षियों को बचाते हैं और उनका इलाज कराते हैं।

Most Popular