होमबिहारइंडियन ऑइल ने लांच किया नया कम्पोजिट सिलेंडर गैस , ब्लास्टप्रूफ के...

इंडियन ऑइल ने लांच किया नया कम्पोजिट सिलेंडर गैस , ब्लास्टप्रूफ के साथ वजन में भी होगा हल्का….

आये- दिन हमेशा घरों व होटलों में सिलेंडर ब्लास्ट की खबर सुनने को मिलती है। इस भयावह समस्या निपटने के लिए तेल एवं गैस कंपनियों ने नया कंपोजिट गैस सिलेंडर लॉन्च किया है। यह नया कम्पोजिट कैलेंडर गैस सेफ्टी के साथ साथ वजन में भी हल्का होगा। इंडियन आयल ने अभी अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में नया एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर लांच किया है। इसका निर्माण तीन स्तर में किया गया है।अंदर से पहला स्तर हाई डेंसिटी पाइथिलीन का बना है। अंदर के इस स्तर को पालिमर से बने फाइबर ग्लास से कोट किया गया है और सबसे बाहरी स्तर भी एचडीपीई का बना है।

सिलेंडर का वजन गैस के साथ महज 16 किलोग्राम ही होगा

बता दें कि यह स्टील सिलेंडर की तुलना में आधे वजन का है। लोहे के सिलेंडर जहां गैस के साथ 30-31 किलोग्राम के होते हैं। वहीं, नया कंपोजिट सिलेंडर का वजन गैस के साथ महज 16 किलोग्राम ही होगा। ये ब्लास्ट प्रूफ है। मतलब आग लगने पर ये ब्लास्ट नहीं करेगा, बल्कि पिघल जाएगा। यह सिलेंडर कुछ हद तक पारदर्शी होता है, जिसे देखा जा सकता है कि उसमें कितनी गैस बची है। गैस की मात्रा देखकर ग्राहक अपने अगले रिफिल की प्लानिंग कर सकते हैं। यह जंग प्रतिरोधी है। इससे सिलेंडर में डैमेज नहीं होता। फर्श पर दाग भी नहीं लगता। यह माडर्न किचेन की खूबसूरती बढ़ाता है।

जानिए कितना पैसा खर्च करना होगा

आइओसी ने बताया कि अगर आप इंडेन के लिए पहले 1500 रुपये का भुगतान किया है तो कंपोजिट के लिए 3350-1500= 1850 रुपये ही देना होगा. ये दाम 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर के लिए है।अगर पांच किलो वाला सिलेंडर लेना है तो 2150-1500= 650 रुपये ही मात्र भुगतान करना होगा। बता दें कि 10 किलो के एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर के लिए 3350 रुपये और पांच किलो के सिलेंडर के लिए 2150 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी।

Most Popular