आज इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। 25 अक्टूबर, मंगलवार को वर्ष 2022 का लग रहे आखिरी सूर्यग्रहण को लेकर गांव से लेकर शहर तक हर जगह लोगों में खासी उत्सुकता देखी जा रही है। यह सूर्य ग्रहण भारत के कई इलाकों में दिखेगा, ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा। 25 अक्टूबर को लग रहे साल के दूसरे सूर्य ग्रहण Surya Grahan 2022 को लेकर ज्योतिषविदों ने कई आशंकाएं भी जाहिर की हैं। यह कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित हो सकता है। साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को लग रहा है।
आज मंगलवार, 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सबसे पहले आइसलैंड में दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा, जो शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म होगा। अपने देश भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम करीब 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह सूर्य ग्रहण भारत देश में कुछ जगहों पर नजर आएगा, देश में ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा। इस खगोलीय घटना को लेकर ज्योतिषविदों की अपनी मान्यताएं हैं। हालांकि, आम तौर पर सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण को धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से अशुभ माना जाता है।
जबकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण काे एक विशेष खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूतक काल पर पंडित-पुरोहितों की खास नजर होती है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में खास एहतियात बरतने को कहा जाता है। बुजुर्ग और बच्चों को भी ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है। आज मंगलवार को सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा।
सूर्य ग्रहण 2022 के वैज्ञानिक पक्ष की बात करें तो चंद्रमा जब सूर्य को पूरी तरह से ढंक लेता है, तो इसे ग्रहण कहा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार भारत में ग्रहण दिखने पर ही सूतक काल को प्रभावी माना जाता है। सूर्य ग्रहण 2022 अक्टूबर माह की 25 तारीख को (Surya Grahan 2022 Date & Time in India) शाम साढ़े चार बजे से लगने जा रहा है। जबकि इस साल 30 अप्रैल को पहला सूर्यग्रहण 2022 लग चुका है। यह सूर्य ग्रहण भारत के कई राज्यों में देखा जा सकेगा।
ज्योतिषविदों की मानें तो सूर्य ग्रहण देखे जाने के समय के हिसाब से ही सूतक काल की गणना की जाती है। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने पर इसका व्यापक प्रभाव भारत में दिखेगा। देश-दुनिया में ग्रहण के असर से अशुभ की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रहण का सूतक काल (Sutak Kaal India) मान्य है। क्योंकि, अपने देश में धार्मिक मान्यताओं के लिहाज से सूर्य ग्रहण 2022 को आम जनजीवन के लिए शुभ नहीं माना जाता। आज मंगलवार को सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजकर 29 मिनट से लगने जा रहा है।