आशिकी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल लंबे वक्त बाद फिर से हेडलाइन्स में वापसी कर चुकी हैं। बीते कुछ समय से उनके कई इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं। अनु हाल ही में सिंगिंग रिऐलिटी शो इंडियन आइडल 13 में दिखाई दी थीं। शो में उनकी 1990 में आई फिल्म को याद किया गया था। अब इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है। उनका कहना है कि प्यार का कॉन्सेप्ट अब बदल जाना चाहिए।
बन गई थीं साधु
अनु अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वह दूरदर्शन के सीरियल इसी बहाने में भी नजर आई थीं। 1990 में उनकी पहली फिल्म आई। इसके बाद वह लोगों के दिलों की धड़कन बन गईं। फिल्म में उनके साथ राहुल रॉय भी थे। बीते महीने एक इंटरव्यू में अनु बता चुकी हैं कि साल 2001 में वह साधु बन गई थीं। अब एक और इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है।
सेक्स की जरूरत हो गई खत्म
अनु ने बॉलीवुड लाइफ को बताया, मेरी आशिकी को क्या हो गया… मैं बहुत ओपन पर्सन हूं। मैं हमेशा ही ओपन पर्सन रही हूं। प्यार के बारे में बात करें तो किसी को नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है। वह बताती हैं, मुझे बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार मिला। यह ईमानदार और मासूम प्यार होता है। मेरे प्यार की जरूरत अलग तरह से पूरी हो चुकी है। यह सेक्स नहीं है… वो तो कभी का खत्म हो गया। वह प्यार नहीं है… प्यार की कॉन्सेप्ट अब फिर से बननी चाहिए।
प्यार में नहीं दिखावे की जरूरत
प्यार छोटी-छोटी चीजों में फील किया जा सकता है। जरूरी नहीं है कि कोई इसके बारे में बहुत बात करे या दिखावा करे। हमें फिर से सोचना चाहिए। बीते महीने अनु अग्रवाल का एक स्टेटमेंट चर्चा में था। उन्होंने कहा था कि इंडियान आइडल 13 से उनके शॉट्स डिलीट किए गए हैं। एपिसोड में राहुल रॉय, दीपक तिजोरी और कुमार सानू भी थे।