होमझारखंडखराब फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव का युवराज सिंह ने किया...

खराब फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव का युवराज सिंह ने किया सपोर्ट,बोले-एक बार फिर से चमकेगा हमारा सूर्या, हिम्मत मत हारना

सूर्यकुमार यादव आजकल खराब फॉर्मेट में चल रहे हैं और यही वजह है कि आजकल क्रिकेटर के चेहरे पर काफी उदासी देखने को मिल रही है। सूर्यकुमार यादव लगातार तीन बार जीरो पर आउट हो गए हैं जिसके बाद से उनकी आलोचनाएं भी शुरू हो गई है।

images 2023 03 25T173524.905

लेकिन इसी बीच सूर्यकुमार यादव के सपोर्ट में युवराज सिंह उतर आए हैं और सूर्यकुमार यादव का उन्होंने खुलकर सपोर्ट किया है। युवराज सिंह ने कहा है कि हर क्रिकेटर के लाइफ में अच्छा बुरा फॉर्म आता रहता है लेकिन क्रिकेटर को इन सब चीजों से हार नहीं माननी चाहिए बल्कि मुश्किलों का सामना करते रहना चाहिए।

images 2023 03 25T173517.770

युवराज सिंह का कहना है कि मुश्किलों से निकलने के बाद एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव चमकेंगे और एक बार फिर से अपने पिछले फॉर में सूर्यकुमार यादव वापस लौट आएंगे।

images 2023 03 25T160114.819

युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और उस पोस्ट में खुलकर उन्होंने सूर्यकुमार यादव का सपोर्ट किया है। ट्विटर पर युवराज सिंह ने लिखा है कि हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आता है इस सभी चीज का हम सब ने अनुभव किया है।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि सूर्य भारत के लिए ही प्लेयर है और वह भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। युवराज सिंह ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में जगह मिलनी चाहिए क्योंकि सूर्यकुमार यादव एक बार फिर चमकेगा। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव आने वाली पारियों में फिर से चमकेंगे और फिर से उनका अच्छा फॉर्म देखने को मिलेगा।

The post खराब फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव का युवराज सिंह ने किया सपोर्ट,बोले-एक बार फिर से चमकेगा हमारा सूर्या, हिम्मत मत हारना first appeared on Bihar News Now.

Most Popular