अभिनेता शहनाज गिल और गायक गुरु रंधावा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों साथ सनसेट का मजा लेते हुए दिख रहे हैं। दोनों ने एक शाम एक साथ बिताई। सोमवार को इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों समुद्र के किनारे एक कमरे में बैठे हैं। कमरे की खिड़की से समुद्र दिख रहा है और सनसेट हो रहा है। पास बैठे दोनों सनसेट का मजा ले रहे हैं और आपस में मस्ती भई कर रहे हैं।
शहनाज और गुरु रंधावा बेहद क्यूट अंदाज में एक दूसरे के साथ सनसेट का आनंद लेते दिखे। दोनों ने कुछ मजेदार पल भी शेयर किए। इसी बीच शहनाज ने गुरु को छेड़ते हुए उनके साथ मस्ती भी की और उन्हें चिढ़ाया। उन्होंने ठंड लगने का नाटक भी किया और एक-दूसरे से लिपट गए। वीडियो में शहनाज ने सफेद शर्ट और डेनिम पहनी हुई है और वह नंगे पैर बैठी हैं। गुरु ने काला स्वेटर, पैंट और सफेद स्नीकर्स पहने हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, व्हाट ए लवली सनसेट। शहनाज के साथ पाय गैया शमन।
View this post on Instagram
वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है। केवल वीडियो ही नहीं बल्कि उन दोनों की जोड़ी भी फैंस को पसंद आई है। यहां तक कि फैंस ने उन्हें डेट करने की सलाह दे दी है। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि केमिस्ट्री है भाई केमिस्ट्री। इन दोनों को भविष्य में किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखना कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। एक ने कहा कि उनकी केमिस्ट्री, इतनी स्वाभाविक और वास्तविक है। अन्य यूजर ने कहा कि कितने प्यारे लगते हो अब तो डेट करलो यार।
हाल ही में गुरु और शहनाज का एक रोमांटिक सॉन्ग रिलीज हो रहा है। यह गाना गुरु के म्यूजिक एल्बम मैन ऑफ द मून का हिस्सा है। पिछले साल रिलीज हुए गाने के ऑडियो वर्जन को श्रोताओं का अपार प्यार मिला था। अब इसका वीडियो वर्जन निकाला जा रहा है। वहीं शहनाज अगली बार सलमान खान के साथ फैमिली एंटरटेनर फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी।