होममनोरंजनVIDEO: राजेश तैलंग ने दिल्ली पुलिस पर जताया गुस्सा, देखें गिटार बजा...

VIDEO: राजेश तैलंग ने दिल्ली पुलिस पर जताया गुस्सा, देखें गिटार बजा रहे शख्स के साथ क्या किया

ऐक्टर राजेश तैलंग ने सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की एक क्लिप पर गुस्सा जताया है। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक पुलिसवाला सड़क पर गाने वाले एक शख्स को हटा रहा है। वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है। राजेश ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और नाराजगी जाहिर की है। इस क्लिप को 3 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं। कई लोगों ने राजेश के सपोर्ट में कमेंट्स किए हैं और दिल्ली पुलिस की आलोचना की है। इस बीच कुछ लोगों ने मुंबई पुलिस का पोस्ट शेयर किया। इसमें कुछ पुलिस वाले सड़क पर गिटार बजाने वाले का गाना सुन रहे हैं। साथ में लिखा है कि हमारे शहर में स्वागत है। 

देखें क्या किया पोस्ट
राजेश तैलंग ने लिखा है, यह क्लिप इंस्टाग्राम पर देखी। दिल्ली पुलिस यह सही तरीका नहीं है। ये आर्टिस्ट्स हमारी दिल्ली को और खूबसूरत और संगीतमय बनाते हैं। शर्म आनी चाहिए। राजेश ने दिल्ली पुलिस को टैग भी किया है। क्लिप में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स बैठकर गिटार बचा रहा है। पुलिस आकर उसका हाथ पकड़कर रोक देती है। वह शख्स बोलता है, यह कोई तरीका है क्या? पुलिस बोलती है, जब आवाज दे रहे हैं, नहीं सुनोगे तो क्या करेंगे? पुलिस शख्स को खड़ा होने के लिए बोलती है और वहां खड़ी भीड़ को हटाती है। 

मुंबई पुलिस के वीडियो की तारीफ
राजेश के पोस्ट पर कई कमेंट्स हैं। एक ने लिखा है, जहां कानून व्यवस्था संभालनी हो, दिल्ली पुलिस नदारद रहती है। और ऐसी जगहों पर बेवजह परेशान करती है। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस के समर्थन में भी लिखा है। एक कमेंट है, सीपी में गिटार और पब्लिक गेदरिंग मना है। वहीं कुछ लोगों ने मुंबई पुलिस का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कुछ सिपाही सड़क पर गिटार बजा रहे एक शख्स का गाना सुन रहे हैं। मुंबई पुलिस ने उस वीडियो को रीशेयर करके लिखा है, हम यहां आपके लिए 24/7 ऑनलाइन हैं या फिर आपका हमारे अच्छे शहर मुंबई में स्वागत है। हम विश्वास दिलाते हैं कि आपकी सुरक्षा में तत्पर रहेंगे। 

Most Popular