रितिक रोशन बॉडी, हाइट और लुक्स के साथ अपनी डांसिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं। टाइगर श्रॉफ उन्हें अपना गुरु मानते हैं। आज (10 जनवरी) रितिक रोशन के बर्थडे पर उनके बचपन का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह जोरदार डांस करते दिख रहे हैं। उनके साथ एक बच्ची भी मजेदार डांस कर रही है। वीडियो में एक बच्ची ने भी जबरदस्त डांस किया है जो कि एकता कपूर हैं। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
एकता के साथ किलर डांस
रितिक रोशन कमाल के डांसर हैं। वैसे तो वह फराह खान और गणेश हेगड़े को अपना गुरु मानते हैं। हालांकि उनका एक वीडियो वायरल है जिसे देखकर आपको समझ आ जाएगा कि रितिक बचपन से ही बढ़िया डांस करते थे। बॉलीवुड डायरेक्ट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें कुछ बच्चे डांस करते दिख रहे हैं। ब्लू टीशर्ट पहने रितिक रोशन डांस कर रहे हैं। साथ में वाइट फ्रॉक में एक बच्ची डांस कर रही है, वह एकता कपूर हैं। यह किसी फैमिली फंक्शन की तस्वीर है। रितिक के इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स हैं।
लोग बोले, बचपन से रॉकस्टार
एक यूजर ने लिखा है, भाई बचपन से ही रॉकस्टार है। एक कमेंट है, दोनों के मूव्स कमाल के हैं। एक ने लिखा है, बचपन से ही हड्डियां कमजोर हैं। कई लोगों ने लिखा है कि अब दोनों को फिर से ये डांस रिक्रिएट करना चाहिए। वहीं एकता कपूर के डांस की भी तारीफ हो रही है। रितिक रोशन ने इतना अच्छा डांस कैसे सीखा, इस पर एक बार उन्होंने जवाब दिया था, मैं अभी भी समझने की कोशिश कर रहा हूं कि कैसे? लेकिन हम सभी कुछ खास गिफ्ट्स के साथ जन्मे हैं। शायद मैं डांस करते वक्त अच्छा दिखता हूं लेकिन उतना पर्याप्त नहीं है। रितिक ने बताया है कि अपने इस गिफ्ट को तराशने में उन्होंने घंटों दिए हैं।
View this post on Instagram