बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने को उनकी दमदार एक्टिंग और उनकी जिंदादिली के लिए जाना जाता है। भले ही आज वह इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वह फैन्स के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। वह काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पत्नी नीतू सिंह आखिरी समय तक उनके साथ रहीं। ऋषि और नीतू की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। आज ऋषि कपूर की पहली बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।
ऋषि और नीतू की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। इस शादी में नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ था कि सब घबरा गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान नीतू सिंह ने बताया था कि शादी के दौरान ऋषि और वह बेहोश हो गई थीं।
जब बहनों ने नोट उड़ाकर मनाया था सुशांत सिंह राजपूत की सफलता का जश्न, देखें फोटो
नीतू सिंह ने बताया, ”हम दोनों बेहोश हो गए थे, लेकिन हमारे बेहोश होने के कारण अलग-अलग थे। मैं लहंगा संभालते-संभालते बेहोश हो गई थी, जबकि ऋषि अपने आसपास बहुत ज्यादा भीड़ देखकर परेशान हो गए थे और वे भी चक्कर खाकर गिर पड़े। बाद में जब हम दोनों ठीक हुए, तब हमारी शादी पूरी हुई।”
अमिताभ बच्चन ने आधी रात में किया ऐसा काम, रणवीर सिंह बोले- ये क्या कर रहे हैं आप
इसके अलावा नीतू ने बताया कि उन्हें डेट करने के दौरान भी ऋषि कपूर एक्ट्रेसेस से फ्लर्ट किया करते थे। उन्होंने कहा था कि जब हम दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तब भी ऋषि कपूर दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ फ्लर्ट करना जारी था। वह ऐसे दिखाते थे कि उनका कोई अफेयर नहीं है, पूछने पर हमेशा कहते थे कि ऐसा कुछ नहीं है।