रवि सिन्हा, रांचीभगवान बुद्ध देश के जिन-जिन जगहों पर गए, वहां-वहां बौद्ध तीर्थस्थल निर्मित हो गया। बताया जाता है कि भगवान बुद्ध भ्रमण के दौरान झारखंड की राजधानी रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित जोन्हा गांव के पास स्थित एक जलप्रपात भी पहुंचे थे। उन्होंने यहां स्नान भी किया था, जिसकी वजह से आज ये जगह सैलानियों का आकर्षण का केंद्र बन गई है। यहां मौजूद एक छोटे से मंदिर और स्तूप आज भी उनके यात्रा वृतांत की कहानियां पर्यटकों को बयां करते हैं।ऐतिहासिक स्थल को गौतम धारा के नाम से भी जानते हैं लोगकलकल करती संगीतमय लहरों के बीच करीब 150 फीट ऊंचाई से गिर रहे इस झरने में कभी भगवान गौतम बुद्ध ने भी स्नान किया था। उनके यात्रा वृतांत से जुड़े होने के कारण इस ऐतिहासिक स्थल को लोग गौतम धारा के नाम से भी जानते हैं। ऐतिहासिक धरोहरों पर शोध करने पहुंचे विद्यार्थियों ने बताया कि सदियों पुरानी इस सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखने की जरुरत है।
इसे भी पढ़ें:- झारखंड के हर थाने में होगा गैजेट बैंक, गरीब स्कूली बच्चों को मिलेगा स्मार्टफोन-लैपटॉप
बड़ी संख्या में पहुंचते हैं पर्यटक भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थल को देखने के लिए रांची और आसपास के जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।बोकारो से पहुंचे एक पर्यटक का कहना है कि जर्जर हो रहे मंदिर और आश्रम को संरक्षित करने के लिए सरकार या किसी अन्य संस्था को तुरंत पहल करनी चाहिए।
Jharkhand News : ओलंपिक से मेडल लाओ, इनाम पाओ… झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खिलाड़ियों पर सौगातों की बरसात
भगवान बुद्ध का मंदिर और आश्रम भी है मौजूदगौतमधारा के एक छोर पर भगवान बुद्ध को समर्पित एक मंदिर और आश्रम है। जिसे राजा बालदेवदास बिरला के बेटों ने बनवाया था। स्थानीय लोग जोन्हा को गंगा नाला भी कहते हैं, क्योंकि इसकी धारा गंगा घाट से आती है। पास ही स्थित रेलवे के एक स्टेशन का नाम भी गौतमधारा रखा गया है। वहीं जोन्हा गांव के पास होने के कारण लोग से इसे जोन्हा फॉल के नाम से भी जानते हैं।
Ranchi News: लॉकडाउन में नहीं हारी हिम्मत, खुद का स्वरोजगार बचाया और 50 से अधिक युवाओं को भी दिया काम
रांची से 40 किमी. दूर राढ़ू नदी पर स्थित है जोन्हा वॉटरफॉलइधर, झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत लागू पाबंदियों में छूट मिलने के बाद अब पर्यटक स्थलों पर भीड़ उमड़ने लगी है। राजधानी से लगभग 40 किलोमीटर राढ़ू नदी पर स्थित जोन्हा जलप्रपात में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रकृति की गोद में बसे इस झरने और नदी की कलकल बहती धारा की आवाज जोन्हा जलप्रपात पहुंचने वाली सभी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। इस झरने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाते हुए झारखंड ही नहीं, बल्कि देशभर के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक यहां आते हैं।