अम्रपाली दुबे कभी डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन वह डॉक्टर नहीं बन पाई और इसका बड़ा वजह था वह पढ़ाई में बेहद कमजोर थी यही वजह था कि उन्होंने अपनी पढ़ाई को छोड़कर एक्टिंग में आने का फैसला लिया. आज के समय में आम्रपाली दुबे एक सुपरहिट हीरोइन है और उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. लोग आम्रपाली दुबे को बेहद पसंद करते हैं और आम्रपाली दुबे आज के समय में सोशल मीडिया की क्वीन बन चुकी है.
भोजपुरी जगत में अपने नाम का परचम लहराने वाली आम्रपाली दुबे 11 जनवरी को अपना बर्थडे मनाती हैं। 1989 में आम्रपाली दुबे का जन्म गोरखपुर में हुआ था। आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा में सबसे पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने पढ़ाई मुंबई के भवन कॉलेज से ग्रेजुएश की है। फिल्मी दुनिया में आने से पहले वह डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन पढ़ाई में कमजोर होने के वजह से उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बना लिया।
पढ़ाई के बाद उन्होंने अपने करियर को एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। उन्होंने टीवी सीरियल ‘पलकों की छांव में’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। टीवी के बाद आम्रपाली ने अपनी किस्मत भोजपुरी इंडस्ट्री में आजमाई। इन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म ने बहुत नाम कमाया। आम्रपाली दुबे ने इस फिल्म से ही दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली।
निरहुआ रिक्शावाला फिल्म में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ की जोड़ी खूब पसंद की गई। उसके बाद ये दोनों एकसाथ कई फिल्मों और गानों में नजर आए और भोजपुरी सिनेमा के किंग और क्वीन बन गए। आम्रपाली दुबे अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैन फॉलोइंग बड़ी संख्या में हैं।
The post कभी डॉक्टर बनना चाहती थी भोजपुरी जगत की क्वीन आम्रपाली दुबे,इस वजह से बन गई एक्ट्रेस first appeared on Bihar News Now.