वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात थी. इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस की बैरीकेड को पारकर आगे जाने की कोशिश करने लगे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने एक कार्यकर्ता को पकड़ लिया और लाठियां बरसानी शुरू कर दीं. जैसे ही प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ता को पिटता देखा वैसे ही वह बैरीकेड को गिराते हुए उस कार्यकर्ता के पास पहुंचीं और पुलिसकर्मियों को धक्का देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता को बचा लिया. इसके बाद उस कार्यकर्ता को गाड़ी में बैठाया गया और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उसका हालचाल पूछा.
There is no greater strength than a woman fighting for justice. #SatyagrahaForOurDaughters pic.twitter.com/WATQvJXvlv
— Congress (@INCIndia) October 3, 2020
काफी देर चले हंगामें के बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 35 नेताओं को हाथरस जाने की इजाजत दे दी. हाथरस जाने के दौरान रास्ते में प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात की और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मैं अभी तक ये नहीं समझ पा रही हूं कि सरकार ने ऐसा क्यों किया. उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह पीड़ित परिवार की मदद करे और उन्हें समर्थन दे.
इसे भी पढ़ें :- प्रियंका गांधी से बदसलूकी पर भड़के संजय राउत, योगी सरकार को सुनाई खरी-खोटी
योगी सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि एक बेटी के साथ इतना बड़ा हादसा हो गया, उसके बाद अगर हम उसके परिवार के साथ खड़े नहीं हो सकते, उनकी मदद नहीं कर सकते और उन्हें न्याय नहीं दिला सकते तो किस काम की है सरकार. बता दें कि देर शाम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिले और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. इस दौरान पीड़िता की मां ने प्रियंका गांधी के गले लगकर अपना दर्द बांटा. राहुल गांधी ने भी पीड़िता के परिजनों को इस मुश्किल वक्त में हिम्मत दी और मदद का भरोसा भी दिया.