होमझारखंडJharkhand Live News - हमारा लक्ष्य ओलंपिक में पदक हासिल करना है...

Jharkhand Live News – हमारा लक्ष्य ओलंपिक में पदक हासिल करना है : अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि कोरोना काल में भी हमारे तीरंदाजों ने विश्व विजेता बनकर यह साबित कर दिया कि संघर्ष इस माटी में है। हमारा लक्ष्य ओलंपिक में पदक हासिल करना है। 

सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ द्वारा खरसावां के दामादिरी मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में मुंडा ने अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर देश का परचम लहराने वाले इन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। 

देश के छह सौ एकलव्य विद्यालयों में तीरंदाजी अनिवार्य 
मुंडा ने तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए अपने भविष्य की कार्य योजना की जानकारी देते हुए कहा कि देश के 600 एकलव्य विद्यालयों में तीरंदाजी को अनिवार्य कर दिया गया है। विशेषकर तीरंदाजी के क्षेत्र में झारखंड की उपलब्धियों की सराहना की। 

द्रोणाचार्य अवार्डी पूर्णिमा ने की विश्व विजेता टीम की प्रशंसा 
द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं विश्व विजेता टीम की कोच पूर्णिमा महतो ने महामारी में संघर्ष के बावजूद अपने खिलाड़ियों द्वारा लक्ष्य को साधने की प्रशंसा की। इस दौरान विश्व विजेता टीम की खिलाड़ी कोमालिका बारी, अंकिता भगत के साथ-साथ ओलंपियन लक्ष्मी रानी माझी, प्रशिक्षक पूर्णिमा महतो, प्रशिक्षक बी एस राव, हिमांशु मोहंती को भी सम्मानित किया गया। 

दीपिका को शिक्षा देनेवालीं शिक्षिकाएं भी सम्मानित 
विश्व खेल पत्रकार दिवस पर पत्रकारिता से जुड़े सदस्यों के साथ डीएसए के सचिव मो. दिलदार एवं कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन को सम्मानित किया गया। तीरंदाजी संघ ने विश्व विजेता दीपिका कुमारी को शिक्षा देने वाली राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका पंकजिनी दास, उमा कुमारी, सुजाता दास एवं सुष्मिता भी सम्मानित हुईं। 

Most Popular